Main Slide

अंग्रेजी में बतिया रहे शख्‍स को 5 युवकों ने खूब धुना

नई दिल्ली। यहां के फाइव स्टार होटल में युवक को अंग्रेजी में बात करना महंगा पड़ गया। शराब के नशे में धुत पांच लड़कों ने अंग्रेजी बोलने वाले ऐसे युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी।

वारदात करने के बाद आरोपित लड़के फरार हो गए। हालांकि बाद में पुलिस ने 5 में से 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि नोएडा निवासी वरूण गुलाटी किसी काम से कनॉट प्लेस के एक फाइव स्टार होटल में आए थे।

इस दौरान वह होटल स्टाफ से बात करने लगे। तभी वहां नशे में धुत 5 लड़के पहुंचे और उनसे पूछा कि तुम अंग्रेजी में बात क्यों कर रहे हो।

जब वरुण ने लड़कों को इस बात का जवाब दिया तो उन्होंने वरुण की पिटाई कर दी। घटना के बाद सभी लड़के वहां से फरार हो गए। हालांकि वरुण ने चालाकी दिखाते हुए युवकों की गाड़ी का नंबर नोट कर लिया था।

पुलिस ने गाडी के नंबर के आधार पर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि अन्य दो आरोपितों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर
लिया जाएगा।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close