Main Slideउत्तराखंडराष्ट्रीयस्वास्थ्य

एम्बुलेंस नहीं मिली तो दूध की गाड़ी में महिला ने जना बच्चा

उत्तराखंड। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में लोगों का रहना काफी मुश्किल हो रहा है। यहां खासकर स्वास्थ्य सुविधाएं काफी खराब है। आलम तो यह है कि 108 सेवा यहां पर काफी बदहाल दिख रही है।

108 सेवा यानी एम्बुलेंस को लेकर यहां के लोगों को अच्छी-खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को 108 एम्बुलेंस नहीं मिलने एक महिला को तब काफी परेशानी का सामना करना पड़ा जब उसे आधी रात को दूध की गाड़ी में बच्चे को जन्म देना पड़ा।

दरअसल घनसाली के ढुंगमंदार क्षेत्र के मोल्ठा गांव निवासी प्रियंका देवी पत्नी विनोद प्रसाद को एकाएक प्रसव की पीड़ा हुई, इसके बाद एम्बुलेंस को फोन किया गया लेकिन एम्बुलेंस खराब होने के चलते पहुंच नहीं सकी। इसके बाद आनन-फानन में महिला को दूध की गाड़ी में बच्चे को जन्म देना पड़ा।

108 सेवा के कर्मचारियों ने एम्बुलेंस खराब होने की बात कहकर इससे पल्ला झाड़ लिया। जन्म के बाद महिला और नवजात को पिलखी अस्पताल में फौरन भर्ती कराया गया। सीएचसी पिलखी के प्रभारी श्याम विजय के अनुसार जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

सोमवार को दोनों को छुट्टी दे दी गई है। दूसरी ओर ग्राम प्रधान मोल्ठा महावीर सिंह ने एंबुलेंस नहीं मिलने पर नराजगी जतायी। हालांकि इस बारे में 108 एंबुलेंस सेवा के जिला कॉओर्डिनेटर ललित जोशी के अनुसार पिलखी स्थित 108 एम्बुलेंस खराब होने के चलते वह महिला को लेने नहीं जा सकी। सीएमओ टिहरी डॉ. वाईएस थपलियाल ने बताया कि इस मामले को संज्ञान में लिया गया है। इस सम्बंध में डीजी हेल्थ और एमडी को पत्र लिखा गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close