Uncategorized

आपको देखते ही लड़कियां खो बैठेंगी अपना होश, अपनाएं ये टिप्स

आमतौर पर यही कहा जाता है कि लड़के लड़कियों के पीछे पागलों की तरह पड़े रहते हैं, लोग कहते हैं कि लड़कियां अपनी खूबसूरती, मुस्क्राहट और कातिलाना अदाओं से लड़कों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। अगर आप ये सोचते हैं कि सिर्फ लड़कियां ही सिर्फ लड़कों को अपना दीवाना बना सकती हैं तो शायद आप कहीं भूल कर रहे हैं।

अब ऐसा नहीं है पहले जैसा अब बहुत सी चीजें बदल गई हैं अब वो जमाना बीत गया है जब लड़कियां लड़कों पर अपना जलवा बिखेरती थीं, इस मामले में आज के लड़के लड़कियों बिल्कुल भी पीछे नहीं हैं। आज हम आपको वो बताने जा रहे हैं जिससे कि लड़कियां आप पर लट्टू हों आप उन पर नहीं, हां लेकिन उसके लिए आपको भी कुछ करना होगा।

फेसवॉस से धोएं चेहरा

सबसे पहले तो आप यह जान लें कि आप जब कहीं बाहर जाते हैं तो धूल मिट्टी से चेहरा खराब हो जाता है। हालांकि चेहरे की त्वचा शरीर की त्वचा से कही ज्यादा कोमल और सेंसेटिव होती है और ऐसे में शरीर पर लगाए जानेवाले साबुन से चेहरा धोने से आपकी स्किन खराब हो सकती है। इसलिए अपने चेहरे की खास देखभाल के लिए चेहरे को हमेशा फेसवॉश से ही धोना चाहिए।

अच्छी रखें हेयर कट

लड़कियों को प्रभावित करने के लिए आपके हेयरकट का बहुत बड़ा योगदान होता है। स्पेशल हेयर कट से आप अपना लुक पूरी तरह से बदल सकते हैं। आपके फेस पर कौन सा हेयर कट सूट करेगा इसके लिए आप किसी अच्छे हेयर स्पेशलिस्ट की मदद ले सकते हैं। जो आपके बालों को अच्छे से सेट कर सके। आपके खास हेयरकट को देखकर लड़कियां आपकी दीवानी हो सकती हैं।

शेविंग या ट्रिमिंग कराना

अपने चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए आपको समय-समय पर शेविंग या ट्रिमिंग कराना चाहिए। शेविंग और ट्रिमिंग से चेहरा साफ-सुथरा नजर आता है। शेविंग या ट्रिमिंग की मदद से अपने चेहरे का ख्याल रखनेवाले लड़के लड़कियों को बेहद पसंद आते हैं।

नाखूनों  की करें विशेष देखरेख

अपने नाखूनों को अट्रैक्टिव और खूबसूरत बनाने के लिए लड़कियां जिस तरह से उनकी देखभाल करती हैं ठीक उसी तरह से लड़कों को भी अपने नाखूनों की खास देखभाल करनी चाहिए। लड़कियों की नजर लड़कों के नाखून पर जरूर पड़ती है ऐसे में आपके गंदे या बढ़े हुए नाखून उनके सामने आपकी छवि को खराब कर सकते हैं। नाखूनों और बालों लड़कियां विशेष ध्यान देती हैं इसलिए आपको भी चाहिए कि आप ऐसी कोई गलती न करें कि बात बनने से पहले ही बिगड़ जाए।

सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें

अपने चेहरे का खास ख्याल रखने के लिए लड़कों को सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। सनस्क्रीन की मदद से आप अपने चेहरे को धूप के स्ट्रोक से बचा सकते हैं और इससे आपके चेहरे का ग्लो भी बढ़ता है। जब आपका चेहरा ग्लो करेगा तो यकीनन लड़कियां उसे देखकर आपकी तरफ आकर्षित हो जाएंगी।

ऐसी ही छोटी छोटी कई चीजे हैं जो लड़कियों को आपका दिवाना बना देती हैं। ये वो चीज़ें जो आपकी पर्सनालिटी बदल देती हैं आप खुद में इन छोटे-छोटे बदलाव के जरिए ना सिर्फ अपनी पर्सनैलिटी को अट्रैक्टिव बना सकते हैं बल्कि अपने इस खास लुक से लड़कियों को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close