Main Slideउत्तर प्रदेश

राम रहीम की फॉलोअर ने सहेली का अपने पति से कराया रेप

नोएडा। नौकरी दिलाने का झांसा देकर सहेली के पति ने युवती का बलात्‍कार कर दिया। युवती की सहेली पर ही पति से रेप कराने का आरोप लगाया गया है। मामला दिल्‍ली से सटे ग्रेटर नोएडा का है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

पूरे मामले में ध्‍यान देने वाली बात ये भी है कि आरोपी सहेली और उसका पति डेरा सच्‍चा सौदा के फॉलोअर हैं। पुलिस इस कड़ी से भी जोड़कर मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल दोनों आरोपित पुलिस की गिरफ्त में हैं।

जानकारी के मुताबिक पीडि़त महिला मूल रूप से बुलंदशहर की रहने वाली है। वह नौकरी की तलाश में ग्रेटर नोएडा आई थी।

यहां नट की मडि़या गांव में किराए के मकान में अपनी मां के साथ रह रही थी। पुलिस को दी गई शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि नौकरी खोजने के संबंध में वो अपनी सहेली पूजा से मिली।

पूजा अपने पति राम विलास के साथ सूरजपुर गांव में रहती है। पीडि़ता ने बताया कि बीते 6 सितंबर को पूजा ने नौकरी दिलाने के नाम पर उसे अपने घर बुलाया। वहां दो दिनों तक राम विलास ने उसके साथ रेप किया।

पीडि़ता ने बताया कि पूजा और राम विलास ने उसे घर में कैद कर रखा था। पुलिस ने बताया कि शिकायत पर पूजा और राम विलास के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 120 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपितों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close