उत्तराखंड

देहरादून में सेना में भर्ती 11 सितम्बर से

उत्तराखंड। सेना में अगर आप काम करना चाहते हैं तो आपका यह सपना पूरा हो सकता है। दरअसल देहरादून में सेना में भर्ती सोमवार से शुरू हो रही है।

खबरों की माने तो थलसेना की 108 इन्फ्रेंी बटालियन प्रादेशिक सेना (टीए) महार रेजीमेंट की ओर से सेना की छह दिवसीय भर्ती रैली का आयोजन सोमवार से दून में शुरू किया जा रहा है।

सेना के मुताबिक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रेजीमेंट के मेजर विकास कुमार सिंह ने बताया कि इस भर्ती में सात राज्यों के युवा हिस्सा ले सकते हैं।

पहले दिन उत्तराखंड के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, बिहार, छत्तीसगढ़, और झारखंड राज्यों के युवाओं को 1600 मीटर दौड़ लगानी होगी। सुबह पांच बजे से शाम सात बजे तक भर्ती रैली कार्यक्रम चलेगा।

इन पदों पर होगी भर्ती : भर्ती रैली 21 जनरल ड्यूटी और छह ट्रेड्समैन के पदों के लिए होगी। ट्रेड्समैन में दो कुक, दो हेयर ड्रेसर, एक वाशरमैन और एक उपकरण रिपेयर शामिल है।

आयोजकों ने बताया कि पूरी भर्ती की वीडियोग्राफी भी की जायेगी। भर्ती के लिए कई दस्तावेज लाने होंगे। अनिवार्य रूप से हाईस्कूल, इंटर की मार्कशीट और प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मूल निवास व चरित्र प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज की 20 फोटो, सैनिक पृष्ठभूमि से हैं तो रिलेशनशिप प्रमाण पत्र, स्पोर्ट्स से संबंधित प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि शामिल हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close