Main Slideराष्ट्रीय

राम रहीम की तबीयत बिगड़ी, करतूतें जानने के बाद महिला नर्सों ने इलाज से किया मना

रोहतक। रोहतक की सुनारिया जेल में बंद रेप की सजा भुगत रहे राम रहीम सिंह की तबीयत खराब हो गई है। उसे रोहतक के पीजीआई हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जा सकता है।

ऐसे में पीजीआई की फीमेल नर्स स्टाफ ने राम रहीम का इलाज करने से साफ इनकार कर दिया है। इसके बाद प्रशासन ने मेल नर्स स्टाफ को इलाज के लिए अलर्ट कर दिया है। वहीं, राम रहीम के ट्रीटमेंट के लिए स्पेशल डॉक्टरों की टीम को भी चौकस रहने को कहा गया है।

बता दें कि राम रहीम की तबीयत शनिवार को ही खराब होने लगी थी। राम रहीम की शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने चेकअप के लिए पीजीआई डॉक्टरों की टीम बुलाई थी ताकि यह जांच की जा सके कि राम रहीम को हॉस्पिटल में एडमिट कराने की जरूरत है या नहीं।

आशंका है कि अगर राम रहीम की तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उन्हें हॉस्पिटल ले जाया जा सकता है। खबर यह भी है कि अगर गुरमीत सिंह को एडमिट करवाया गया तो उन्हें अलग से कमरा दिया जाएगा।

कोर्ट की ओर से सजा का ऐलान होने के बाद राम रहीम ने कोर्ट से माफी की गुहार लगाई थी। राम रहीम ने जेल जाने से बचने के लिए अपनी सेहत का हवाला भी दिया था।

राम रहीम का कहना था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती है और उसकी कमर में दर्द रहता है। इस वजह से उसके साथ नरमी बरती जाए।

पहले यह खबर भी आई थी कि राम रहीम के सुनारिया जेल पहुंचने से जेल के रह रहे कैदी परेशान हो गए हैं। राम रहीम के जेल में होने के कारण काफी सतर्कता बरती जा रही है।

इससे बाकी कैदियों को काफी परेशानी हो रही है। कैदियों को उनके परिवारीजनों से मिलने नहीं दिया जा रहा और ना ही वो अपने परिवारवालों से फोन पर बात कर पा रहे हैं। राम रहीम की वजह से बढ़ी सिक्योरिटी से सभी कैदी परेशान हैं।

गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा राम रहीम को दो साध्वियों से बलात्‍कार के मामले में दोषी करार दिया गया है। सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close