Uncategorized

पति को नपुंसक बताकर पत्‍नी ने थाने में दर्ज कराया केस

नई दिल्ली। विवाहिता ने महिला पुलिस स्टेशन जाकर पति के नपुंसक होने की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसका पति नपुंसक है और उससे मारपीट करता है। पति के साथ-साथ उसने उसके परिवार के चार और लोगों पर भी मुकदमा दर्ज कराया है।

नोएडा के सेक्टर 27 की रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने महिला थाने जाकर अपने दिल्ली में रहने वाले अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

उसने पति के नपुंसक होने को अपने साथ धोखा बताया है। साथ ही ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

टीओआई के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया है कि दिल्ली के नांगलोई में रहने वाले युवक से बीते साल नंवबर में उसकी अरेंज मैरिज हुई थी।

शादी से पहले उसे बताया गया था कि उसका होने वाला पति ग्रेजुएट है और उसका अपना बिजनेस है। इतना ही नहीं, उसकी हर महीने की कमाई भी 80 हजार से ज्यादा बताई गई है, लेकिन इस अरेंज मैरिज में यह सब धोखा साबित हुई। महिला का कहना है कि शादी के बाद पता चला कि वो तो इंटरमीडिएट पास है। कमाता भी उतना नहीं है जितना बताया गया था।

महिला ने बताया कि जून में पति उसे सिंगापुर ले गया लेकिन वहां जाकर उसने उसे दोस्त के साथ जिस्‍मानी संबंध बनाने को कहा।

उसने बताया कि सास-ससुर से इसकी शिकायत की तो उसको ही धमकाया गया। महिला ने कहा कि जुलाई में नोएडा उसके मायके भेज दिया गया और वापस आने पर दहेज लाने की बात कही।

महिला का कहना है कि पति नपुंसक है और उससे मारपीट करता है। पुलिस ने महिला के पति और 4 अन्य पर मामला दर्ज किया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close