जीवनशैली

जोर का झटका जोरों से लगा, क्या आपके लिए भी ‘शादी’ बन गई है उम्रकैद की सज़ा, जानें यहाँ

‘शादी’ दो परिवारों का नहीं, दो दिलों का मेल है। शादी एक ऐसा बंधन है जिसे दो लोग ताउम्र निभाते है। अक्सर देखा जाता है कि पत्नी-पत्नी के बीच आपस में लड़ाई होती है लेकिन फिर कुछ ही मिनटों बाद वो लड़ाई प्यार में तब्दील हो जाती है। ऐसा इसीलिए क्यूंकि इन  बन्धनों में इतनी ताक़त होती है जो इनके विशवास को खत्म नहीं होने देती।

कभी-कभी यह प्यार तकरार का भी रूप ले लेता है। आये दिन पत्नी-पत्नियों के बीच बढ़ता झगड़ा कुछ गतिरोधों को जन्म देता है।

आइये बताते कैसे जान सकते है आप कि अब आपका प्यार तकरार का रूप ले चुका है।

फोन पर बात करना लगता हो बोझ-
किसी भी रिलेशनशिप की शुरुआत में चाहे लड़का हो या फिर लड़की दोनों को ही एक दूसरे से फोन पर बात करना अच्छा लगता है। यहां तक की बात करते हुए समय कब बीत जाता है दोनों को इस बात का एहसास भी नहीं होता। अगर आपको फोन पर बात करना बोझिल लगता है और आप यही सोचते हैं कि आपका पार्टनर कब फोन रखेगा तो ये संकेत इसी बात की ओर इशारा करता है कि आप अभी तैयार नहीं हैं।

छोटी-छोटी बातों पर हो झगडा- 

अगर आपका आए दिन किसी न किसी बात पर झगडा होता है। या फिर एक-दूसरे की बातें आपको अक्सर बुरी लगती है इसका मतलब आपका प्यार तकरार का रूप ले चुका है।

 

दूरी बनाना भाता हो-

अगर पति-पत्नियों को आपस में दूरी बनाकर रहना अच्छा लगने लगे तो यह बात इस तरफ इशारा करती है कि प्यार में कुछ खट्टास आना शुरू हो गयी है।

गतली न मानना-
रिलेशनशिप में छोटे-मोटे झगड़े होना आम बात है लेकिन अपनी गलती मानना बहुत मुश्किल होता है। अगर आप अपने करीबी को खोना नहीं चाहते हैं और आपको पता है कि आपके किसी बात से उनका दिल दुखा है तो आपको अपनी गतली मानने में कोई हर्ज नहीं होना चाहिए।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close