राष्ट्रीय

क्‍या नकली है जेल में बंद राम रहीम, चैनल के खुलासे पर लोग हैरान

न्यूज़ चैनल सुदर्शन न्यूज का दावा किया है कि जेल में बंद गुरमीत राम रहीम असली नहीं है। वह नकली है, जबकि असली राम रहीम विदेश में मौज कर रहा है। इस न्यूज़ चैनल के संपादक का दावा है कि राम रहीम को लेकर इतने बड़े खुलासे को सुनकर पीएम नरेंद्र मोदी हिल जाएंगे और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर बैठ जाएंगे।

सुदर्शन शुक्रवार को अपने एक कार्यक्रम में इस बात का खुलासा कर रहा है। सुदर्शन के अनुसार दो साध्वियों से बलात्कार के मामले में दोषी जो शख्स जेल में बंद है वो गुरमीत राम रहीम नहीं है।

चैनल में अपने दावे में एक व्यक्ति के बारे में बताया है, जिसे वह राम रहीम का बेहद करीबी बता रहा है। चैनल के संपादक ने कहा है कि राम रहीम इस शख्स को अपना गुरु मानता था।

सुदर्शन चैनल का यह भी दावा है कि असली राम रहीम विदेश में हनीप्रीत के साथ मौज–मस्‍ती कर
रहा है।

सुदर्शन न्यूज़ चैनल के संपादक सुरेश चव्‍हाण ने ट्वीट और फेसबुक लाइव वीडियो पर दावा किया है। सुरेश चव्‍हाण के इस दावे पर लोग उन्हें जमकर खरी–खोटी सुना रहे हैं।

कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्‍या सुदर्शन के मुताबिक देश की कोर्ट और सरकार बेवकूफ है। कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं कि यह संपादक पागल हो गए हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close