Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

ब्लू व्हेल चैलेंज की एडमिन 17 साल की लड़की को पुलिस ने पकड़ा

मॉस्को। जानलेवा वीडियो गेम ब्लू व्हेल की मुख्‍य कर्ताधर्ता आखिरकार पुलिस की पकड़ में आ गई है। पिछले कई दिनों से दुनियाभर से ये खबरें आ रही थीं कि इस ब्‍लू व्‍हेल गेम की वजह से कई किशोरियां सुसाइड कर अपनी जिंदगी गवां बैठे हैं।

इस बीच यह अच्‍छी खबर ये है कि इस जानलेवा खेल के पीछे के मुख्‍य कर्ताधर्ता का खुलासा हो चुका है।सुसाइड गेम की मास्टरमाइंड 17 साल की एक लड़की है। पुलिस की गिरफ्त में आ चुकी रूस की रहने वाली यह लड़की बच्चों को ना सिर्फ धमकाती थी, बल्कि उनके परिवारवालों की जान लेने की भी धमकी देती थी।

इस धमकी की आड़ में वह उनसे अजीबोगरीब और खतरनाक काम कराती थी। बताया जा रहा है कि जिस लड़की को पुलिस ने अरेस्ट किया है, वह इस जानलेवा गेम की एडमिन है। इस लड़की के पास से पुलिस को ऐसी संदिग्ध चीजें मिली है, जिसे देखकर पुलिस ऑफिसर भी हैरान रह गए।

पुलिस का दावा है कि ये 17 साल की लड़की ही ब्लू व्हेल ऑनलाइन गेम के पीछे की मुख्‍य कर्ताधर्ता है। पुलिस के मुताबिक, ब्लू व्हेल की मास्टरमाइंड लड़की ने पहले खुद इस गेम को खेला। मगर वह इस खेल को पूरा नहीं कर सकी। इसके बाद वह इस गेम की एडमिन बन गई और लोगों को डरा, धमकाकर उन्हें सुसाइड करने पर मजबूर करने लगी।

इस एडमिन के एक अन्य व्यक्ति को भी इस गेम में शामिल होने के लिए मॉस्को से पकड़ा गया है। इससे पहले इलिया सिजोरोव (26) को भी इस गेम के एडमिन होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

रूस से हुई शुरुआत में ब्लू व्हेल चैलेंज गेम को खेलते हुए अब तक 130 और दुनिया में 250 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस गेम में हाथ पर ब्लेड से कट लगाने से लेकर 50 अजीबोगरीब टास्क पूरे करने होते हैं। यह गेम आपको न तो प्ले स्टोर पर मिलेगा और न ही किसी साइट पर। यह एक सोशल मीडिया गेम है। इसके जरिए फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्‍तेमाल करने वाले बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है।

ऐसा है ब्लू व्हेल गेम

भारत में भले ही ज्यादा लोग ब्लू व्हेल गेम के बारे में न जानते हों, मगर रूस में यह अनजाना गेम नहीं है। माना जाता है कि इस गेम की पैदाइश ही रूस में हुई है। इसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी को 50 दिन तक कुछ खास टास्क बताए जाते हैं। उसे एक-एक करके सारे टास्क पूरे करने होते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close