Main Slide

ओपिनियन पोल में दावा : गुजरात में सभी पार्टियां पीछे, भाजपा की बनेगी सरकार

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दलों ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रदेश में सत्ता संभाल रही भाजपा और अन्य सियासी दलों की नजरें एक बार फिर से जीत दर्ज करने की है। इस बार जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, यह जानने के लिए एक हिन्दी न्यूज चैनल ने ओपिनियन पोल किया है।

पोल के मुताबिक गुजरात के कुल 182 विधानसभा सीटों में से भाजपा की झोली में 144 से 152 सीटें जा सकती हैं, जबकि कांग्रेस को महज 26 से 32 सीट पर संतोष करना पड़ सकता है। अन्य के खाते में 3 से 7 सीटें जा सकती हैं।

ओपिनियन पोल के मुताबिक पूरे गुजरात में भगवा दल को 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं वहीं कांग्रेस को केवल 30 फीसदी वोटों पर संतोष करना पड़ेगा। माना जा रहा था कि नरेंद्र मोदी के केंद्र में जाने का भाजपा को नुकसान होगा, पर ऐसा बिल्कुल नहीं है। बीजेपी को पिछली बार से भी ज्यादा सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

बता दें कि गुजरात में फिलहाल भाजपा के खाते में 115 सीटें हैं। पोल से साफ है कि राज्य में इस साल दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा जीत का परचम लहरा सकती है। मौजूदा ओपिनियन पोल में बीजेपी चौथी बार गुजरात में सरकार बनाने की राह पर है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close