Main Slideराष्ट्रीय

विधानसभा उपचुनाव : गोवा में पर्रिकर जीते, दिल्‍ली के बवाना में आप ने कब्‍जाई सीट

देश के अलग-अलग राज्यों की 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे मिलने लगे हैं। गोवा के पणजी से राज्‍य के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने चुनाव जीत लिया है।

उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को 45 सौ वोटों से हराया। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली की बवाना सीट पर कांटे की टक्कर दिख रही है। यहां पहले कांग्रेस तो अब आम आदमी पार्टी आगे दिख रही है।

उधर, गोवा की वालपोई सीट भी भाजपा के खाते में गई है।  दिल्ली की बवाना सीट से आप उम्मीदवार ने 17 हजार वोट से जीत हासिल की है। यहां कांग्रेस दूसरे और भाजपा तीसरे स्थान पर  रही।

गोवा में दोनों सीटें भाजपा की झोली में आईं

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्किर के पणजी और स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे के वालपोई में जीत हासिल करने के साथ ही सत्तारूढ़ भाजपा ने गोवा की इन दोनों विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज कर ली। भाजपा के लिए इन दोनों सीटों पर जीत हासिल करना आवश्यक था क्योंकि 40 सदस्यीय विधानसभा में उसे अपने बूते पर बहुमत हासिल नहीं है।

अंतिम चुनाव परिणामों की आज सुबह की गई घोषणा के अनुसार पर्रिकर को 9,862 और चोडानकर को 5,059 मत मिले। गोवा सुरक्षा मंच के अध्यक्ष आनंद शिरोडकर को मात्र 220 मत मिले और 301 लोगों ने उपरोक्त में से कोई नहीं (नोटा) का बटन दबाया। इस सीट के उपचुनाव के लिए मतदान 23 अगस्त को हुआ था।

इस बीच, भाजपा उम्मीदवार एवं स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उम्मीदवार रॉय नाइक को 10,066 मतों से हराकर अपनी वालपोई विधानसभा सीट बरकरार रखी। राणे ने कांग्रेस छोड़ने के बाद विधायक के तौर पर इस्तीफा दे दिया था

ताजा परिणामों के साथ विधानसभा में भाजपा के 14 सदस्य हो गए हैं। विधानसभा में कांग्रेस के 16 विधायक, गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के तीन-तीन, राकांपा का एक और तीन निर्दलीय विधायक हैं। भाजपा नीत गठबंधन में जीएफपी, एमजीपी और तीन निर्दलीय विधायक हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close