Main Slideउत्तराखंड

केदारनाथ में उमडा जनसैलाब, 4 लाख श्रद्धालुओं ने किये दर्शन

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या चार लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए गुरुवार को 387 यात्रियों पहुंचे। इससे श्री बदरी-केदार मंदिर समिति की आय में भी काफी बढोत्तरी हुई है।

बता दें की 3 मई को मंदिर का कपाट खुलने के बाद से ही वहां यात्रियों का सैलाब उमड़ने लगा था। पहले शुरुआती दो महिनों में तो दस से बारह हजार तक यात्री प्रतिदिन केदारपुरी पहुंच रहे थे। लेकिन मानसून की दस्तक के साथ यह संख्या घटने लगी और वर्तमान में सौ-दो सौ के बीच सिमट गई है।

इसके बावजूद गुरुवार तक चार लाख 69 हजार यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके थे, जो कि आपदा के बाद का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

जबकि, यात्रा में अभी दो माह से अधिक का समय बचा है। गुरुवार को 199 पुरुष, 168 महिलाएं, नौ बच्चे और 11 विदेशी महिलाएं केदारपुरी पहुंचे।

मंदिर समिति के कार्याधिकारी अनिल शर्मा के अनुसार इस वर्ष यात्रियों की संख्या में हुई बढ़ोत्तरी प्रमाण है कि चारधाम यात्रा पटरी पर लौट रही है। कोशिश रहेगी कि आगामी यात्रा सीजन में इसमें और
इजाफा हो।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close