राष्ट्रीय

ब्रिटिश शाही दम्पती ने देश की जुझारू महिलाओं से की मुलाकात

l_uu-1460491759नई दिल्ली।

 भारत दौरे पर आए प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन ने देश की जुझारू महिलाओं से मुलाकात कर उनके साहस और दृढता की कहानियां सुनीं।

तेजाब हमले का शिकार होने के बाद अपने जैसी लड़कियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनीं लक्ष्मी अग्रवाल और एक समय घरेलू हिंसा की पीड़िता रहीं टैक्सी चालक सुनीता जायसवाल समेत कई जुझारू महिलाओं से शाही जोड़े ने मुलाकात की।

युवराज विलियम और उनकी पत्नी केट ने भारतीय महिलाओं के एक समूह से मुलाकात की तथा लक्ष्मी द्वारा चलाए जा रहे ‘स्टॉप एसिड अटैक्स’ अभियान की कहानियां सुनीं। लक्ष्मी जब मात्र 15 वर्ष की थी, तब शादी का प्रस्ताव ठुकराने के कारण एक 32 वर्षीय व्यक्ति ने उनके ऊपर तेजाब फेंक दिया था।

लक्ष्मी ने बताया कि उन्होंने अन्य पीड़ि़ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए अपना चेहरा नहीं ढ़कने का साहसिक निर्णय लिया तथा तेजाब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की लड़ाई लड़ी। प्रिंस विलियम ने उनकी बहादुरी के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इससे पहले शाही दम्पती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कैम्ब्रिज के ड्यूक प्रिंस विलियम और डचेज केट के सम्मान में हैदराबाद हाउस में भोज का आयोजन किया। शाही जोड़े ने घरेलू हिंसा पीड़ि़ता सुनीता जायसवाल से भी मुलाकात की।

आजाद फाउंडेशन की मदद से चालक का प्रशिक्षण हासिल करने के बाद सुनीता के जीवन में बड़ा बदलाव आया तथा अब वह अपनी बेटी को एक बेहतर भविष्य दे रही है। सुनीता ने शाही जोड़े को बताया कि फाउंडेशन की ओर से मिले प्रशिक्षण की वजह से उनमें हिम्मत आई।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close