प्रदेशराष्ट्रीय

सेना की फायरिंग में एक क्रिकेटर सहित 3 की मौत-जम्मू कश्मीर

l_Army-Firing-1460521235श्रीनगर।

जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में सेना की फायरिंग में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक क्रिकेटर भी शामिल है। सेना के एक जवान द्वारा कथित रूप से एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद इलाके में तनाव है। स्थानीय लोग सेना के जवान पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए सड़कों पर उतर आए थे। 

विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरी भीड़ अचानक उग्र हो गई। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव कर दिया। साथ ही सेना के एक बंकर को भी आग के हवाले कर दिया गया। इसके बाद सेना की ओर से पहले उग्र भीड़ पर लाठीचार्ज किया गया और फिर आंसू गैस के गोले दागे गए। इस पर भी जब प्रदर्शनकारियों का विरोध प्रदर्शन कमजोर नहीं पड़ा तो सेना के जवानों को गोलिया चलानी पड़ी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस की गोली से मरने वालों में एक नेशनल लेवल का क्रिकेटर भी शामिल है। मारे गए क्रिकेटर का नाम नईम कादिर भट है। नईम ने कश्मीर के क्रिकेटर परवेज रसूल के साथ काफी क्रिकेट खेला है। वहीं मरने वालों में शामिल महिला की उम्र 70 साल बताई जा रही है। पुलिस फायरिंग में चार लोग घायल भी हुए हैं। 

घाटी में प्रदर्शन

इस घटना के बाद घाटी के अन्य इलाकों में भी प्रदर्शन शुरु हो गए। श्रीनगर और पुलवामा में कई जगह पर लोगों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। पुलवामा में भीड़ ने पत्थरबाजी भी की। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। 

जांच का आश्वासन

जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना की ओर से घटना की विस्तृत जांच का आश्वासन दिया गया है। लोगों की मौत पर एक सैन्य अधिकारी ने दुख जताते हुए कहा कि इस मामले की हम जांच करेंगे।

आम हड़ताल का ऐलान

इस घटना के विरोध में हुर्रियत कांफ्रेंस के दोनों धड़ों और जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट सहित कुछ अलगाववादी संगठनों ने बुधवार को आम हड़ताल का ऐलान किया है।   

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close