Main Slideउत्तराखंड

मास्‍क लगाकर महिलाओं से लूटपाट और छेड़खानी करने वाला गिरफ्तार

देहरादून। देहरादून में मास्क लगाकर लड़कियों से अपराध करने वाले शख्‍स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानिए, उसने अपने कबूलनामे में क्या-क्या बातें कही…

वसंत विहार पुलिस ने मास्क लगाकर लड़कियों से मोबाइल और पर्स छीनने वाले शातिर बदमाश को धर दबोचने में कामयाबी पाई है। आरोपित ने खुलासा किया है कि वह लूटपाट करने के साथ–साथ अक्सर महिलाओं से छेड़छाड़ भी करता था।

पूछताछ में आरोपित ने कई घटनाएं स्वीकार की हैं, लेकिन दो मामलों की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। देर रात तक पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी रही।

आरोपित का नाम सावन भट्टी और वह डाकरा रोड का रहने वाला है। पुलिसिया पूछताछ में आरोपित ने जो कहानी बताई, वो बेहद चौंकाने वाली है।

एसओ के मुताबिक सावन भट्टी काफी समय से लड़कियों को अकेला पाकर उनसे पर्स और मोबाइल छिनैती की वारदात कर रहा था। यही नहीं वह उनसे छेड़छाड़ भी करता था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close