तकनीकी

आज लॉन्च होगा Xiaomi Redmi Note 5A, जानिए इसकी चौंकाने वाली कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली। शाओमी आज एक बड़ी घोषणा करने वाला है। यह घोषणा कंपनी के आज लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Note 5A की है।

इसे फिलहाल सिर्फ चीन में लॉन्च किया जाएगा और इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम के 5 बजे से शुरू होगा।

वैसे तो शाओमी स्मार्टफोन के बारे में लीक्ड रिपोर्ट आती रहती है। हालंकि कंपनी के सीईओ ने हाल ही में Redmi 5A के बारे में थोड़ी जानकारी दी है।

Xiaomi Redmi Note 5A, Xiaomi, Redmi, चीनउनके मुताबिक यह सेल्फी के लिए खास होगा और फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए फ्लैश दिया जाएगा और साथ ही इसमें तीन स्लॉट दिए जाएंगे। यानी डुअल सिम और एक मेमेरी कार्ड लगा सकते हैं।

खबरों के मुताबिक इसकी कीमत 999 युआन( 9600 रुपये) होगी।  हालांकि इसका दो वैरिएंट लॉन्च हो सकता है जो इससे महंगा होगा।

लीक्ड खबरों के मुताबिक Redmi 5A में एलईडी फ्लैश के 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जाएग। चूंकि सेल्फी 13 मेगापिक्सल का है, इसलिए इस खबर को संभावित कहा जा सकता है।

Redmi 5 में Android 7.1.1 Nougat बेस्ड MIUI 8 दिया जा सकता है। Redmi 4A की बैटरी 3,000mAh की थी इसलिए इसमें 3,120mAh की बैटरी दी जा सकती है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close