Uncategorized

फेसबुक ने बचाई महिला की जान, जानिए कैसे?

न्यूयॉर्क। अमेरिका में एक 61 वर्षीय महिला की जान फेसबुक की वजह से बच गई। यह महिला स्वीमिंग पूल में फंसी थी।

लेस्ली कॉन नाम की महिला शुक्रवार को स्विमिंग पूल में फंस गई थी। वह पूल में गई थी जहां से लौटते वक्त पूल की सीढ़ी टूट गई और वह पानी के अंदर फंस गई।

पानी से बाहर निकलने का दूसरा कोई रास्ता नहीं था। कई घंटों की मशक्कत के बाद उसने पूल पोल की मदद से एक कुर्सी को खींचा जहां उसका आईपैड रखा था।

फेसबुक, महिला, स्वीमिंग पूल, मोबाइलकिसी तरह आई-पैड तक पहुंच उसने फेसबुक पर एपिंग स्कवॉक्स ग्रुप पेज पर एक एसओएस संदेश लिखा। लेस्ली ने कहा कि मैं जल्द से जल्द लोगों का ध्यान अपनी ओर केंद्रित करना चाहती थी इसलिए मैंने 911 के साथ फेसबुक पर संदेश लिखा।

सोशल मीडिया की दुनिया से केवल एक मिनट में ही उसके पास राहत का संदेश आ गया। उनकी ग्रुप की सदस्य और पड़ोसी ने उनके मैसेज को पढ़ा और मदद के लिए पहुंच गईं।

लेस्ली ने बताया कि वो ब्रेस्ट कैंसर से पीडि़त हैं और फेसबुक से मिली मदद के लिए तहे-दिल से शुक्रगुजार हैं।

महिला ने जान बचा लिए जाने के बाद फेसबुक के बाकी मेंबर्स को सूचना भी दी कि वो सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि, हमें जिंदगी के हर मोड़ पर चलना आना चाहिए और हम इसके लिए मदद मांग सकते हैं। साथ ही हमें दूसरों की मदद के लिए भी तैयार रहना चाहिए, ऐसे ही जिंदगी चलती है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close