मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा की उड़ी रातों की नींद

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उन्हें नींद नहीं आती है। प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर के जरिए इस बात का खुलासा किया है। प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा कि जब मुझे नींद नहीं आती, तो दिमाग में बहुत-सी बातें आती हैं। मैं हैरान हूं कि यह जेटलैग (विमान से होने वाली थकान) है या अत्यधिक थकान।”

प्रियंका अमेरिका और भारत के बीच काम में तालमेल बैठाने में जुटी हैं। इन दिनों वह मुंबई वापस आईं हुई हैं। हालांकि, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वह यहां पेशेवर प्रतिबद्धताओं के चलते देश लौटी हैं या व्यक्तिगत कारणों से।

प्रियंका ने 16 अगस्त को ट्विटर पर लिखा, “आई और गई। मुंबई मेरी जान। प्यारा घर।”बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ के पास अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी परियोजनाएं हैं। वह रिबेल विल्सन, लियाम हैम्सवर्थ, एडम डिवाइन के साथ ‘इजनॉट इट रोमांटिक?’ और ‘ए किड लाइक जेक’ जैसी परियोजनाओं पर काम कर रही हैं। इसमें उनके साथ जिम पार्सन्स, क्लेयर डेन्स, ओक्टाविया स्पेन्सर, ऐन डोड और माइकेला वाटकिंस जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close