Main Slideराष्ट्रीय

हिमाचल में भूस्सखलन से करीब 40 लोग घायल, कई मौतों की आशंका, रेस्क्यू जारी

हिमाचल के मंडी कोटरोपी में पहाड़ी दरकने से भीषण हादसा हुआ है। भूस्सखलन की चपेट में आने से एक बस करीब एक किलोमीटर नीचे जा गिरी है, जिसमें सवार यात्रियों की मौत की आशंका है।

भूस्खलन में निगम की एक अन्य बस भी चपेट में आई है, जबकि आधा दर्जन से अधिक छोटे वाहनों के दबे होने की आशंका है। प्रशासन मौके पर तैनात है। जिला उपायुक्त दलबल सहित मौके पर पहुंचे।  शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे ये हादसा हुआ है इस हादसे में कई लोगों की दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है।

दबे लोगों को निकालने के लिए आर्मी व एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। पालमपुर से 9 ग्रेडेनियर आर्मी के जहां 120 जवान घटनास्थल पर पहुंच गए हैं, वहीं एनडीआर के दर्जनों जवानों ने भी मौके पर बचाव कार्य शुरू कर द‍िया है और लापता लोगों को निकालने का कार्य शुरू कर दिया है। वहीं मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी कुछ ही देर में कोटरोपी पहुंचने वाले हैं।

HIMACHAL PRADESH, मंडी कोटरोपी, भूस्सखलन, veerbhadra singh,  आर्मी व एनडीआरएफ

मलबे में दबे लोगों को निकालने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस कर्मी पहले से ही मौके पर तैनात हैं। कोटरोपी में बादल फटने से काफी तबाही मची है। बादल फटने के कारण ह‍िमाचल पथ परिवहन निगम की दो बसें व सात से अधिक अन्य छोटे वाहन मलबे में दब गए।

इनमें सवार 50 से अधिक यात्री लापता है। वहीं कई बीघा जमीन तबाह हो गई है। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो गया है। अब तक आठ शवों को निकाल लिया गया है।

सभी घायल यात्रियों को जोनल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है हत एवं बचाव दल के सदस्य मलबे में दबे वाहनों व यात्रियों को निकालने में जुटे हुए है। दस जेसीबी मलबा हटाने के लिए लगाई गई है। उपायुक्त संदीप कदम ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य चला है। जल्द मलबे में दबे यात्रियों को निकाल लिया जाएगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close