राष्ट्रीय

मुंबई में आज ताकत दिखाएंगे लाखों मराठा, थम जाएगी देश की आर्थिक राजधानी

मुंबई। मुंबई में मराठा रैली का मोर्चा आज से शुरू हो गया है। यह मोर्चा मराठा समाज सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की अपनी मांग को लेकर निकालने जा रहा है।

इस मोर्चा में किसी भी राजनीतिक दल का ना तो बैनर होगा और ना ही भाषणबाजी होगीसभी राजनीतिक दलों ने इस मोर्चे का समर्थन दिया है

मुंबई, मराठा रैली, राजधानी, सरकारी नौकरियां, आरक्षणमराठा महारैली से आज मुंबई ट्रैफिक से जूझ रही है। सरकारी नौकरियों और शिक्षा में 16 प्रतिशत आरक्षण के लिए मराठा समाज के लोगों के मुंबई की सड़कों पर उतरने से जगह-जगह जाम की खबरें आ रही हैं।

मुंबई पुलिस ने जुलूस के दौरान सुरक्षा बनाए रखने के लिए सात हजार कर्मियों को तैनात करने का फैसला किया है। इनमें कमांडो, सशस्त्र पुलिस, सादे कपड़ों में अफसर शामिल हैं।

पुलिस उपायुक्त रश्मि करंदीकर ने कहा कि प्रदर्शन को देखते हुए यातायात में बड़े पैमाने पर बदलाव किया गया है। महत्वपूर्ण मार्गो को या तो बंद कर दिया गया है या वन-वे कर दिया गया है।

साथ ही मराठा मोर्चे की वजह से महानगर में ट्रैफिक जाम के चलते राज्य के शिक्षा विभाग ने दक्षिण मुंबई के स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया।

राज्य के शिक्षामंत्री विनोद तावडे ने विधानभा में बताया कि स्कूली बच्चे ट्रैफिक जाम में न फंसे इस लिए एक दिन के लिए दक्षिण मुंबई के सायन, माहिम, दादर, वरली व भायखाले के स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिय़ा गया है।

बता दें अहमदनगर, पुणे औरंगाबाद, मराठवाड़ा और विदर्भ में ये मोर्चा काफी दिनों से चल रहा है। मराठा क्रांति मूक मोर्चा के आयोजकों का कहना है कि हम इसे 57 जगहों पर कर रहे हैं।

पहले मराठा क्रांति मूक मोर्चा का आयोजन पिछले साल 9 अगस्त को हुआ था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close