Uncategorized

नीतीश के नेतृत्व में सरकार का समर्थन करेगी भाजपा : सुशील मोदी 

पटना| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राज्य में तेजी से बदल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नीतीश कुमार की सरकार को समर्थन करने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि नीतीश के नेतृत्व में बनने वाली सरकार में भाजपा शामिल होगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने यहां कहा, “बिहार में नीतीश के नेतृत्व में अगर कोई भी सरकार बनती है, तो भाजपा उसका समर्थन करेगी। भाजपा विधानमंडल दल नीतीश कुमार को बतौर नेता विश्वास प्रकट करती है।”

सुशील ने बताया कि इसकी सूचना टेलीफोन के जरिए नीतीश कुमार को भी दे दी है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा भी सरकार में शामिल होगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस फैसले से राज्यपाल को भी अवगत करा दिया जाएगा।

बिहार में भ्रष्टाचार के एक मामले में फंसे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को लेकर हुए विवाद के बीच बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही महागठबंधन की 20 महीने पुरानी सरकार गिर गई।

इसके पूर्व मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा किसी भी हाल में बिहार में मध्यावधि चुनाव के पक्ष में नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपनी छवि के अनुरूप भ्रष्टाचार को लेकर नहीं झुके। उन्होंने कहा कि भाजपा उनके इस कदम का स्वागत करता है।

भाजपा के सरकार बनाने से संबंधित एक प्रश्न पर उन्होंने कहा, “कोई विधायक बिहार में मध्यावधि चुनाव नहीं चाहता है। ऐसे में भाजपा के विधानमंडल की बैठक में तीन लोगों की एक समिति बनाई गई है, जो बिहार में नए सियासी समीकरण और केंद्रीय नेतृत्व के बीच समन्वय स्थापित करेगा।”

इस समिति में सुशील कुमार मोदी, प्रेम कुमार और प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी फैसला केंद्रीय नेतृत्व को लेना है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close