अन्तर्राष्ट्रीय

लू की चपेट में शंघाई, जारी किया गया रेड अलर्ट

शंघाई। चीन के शंघाई में तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने पर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। शंघाई केंद्रीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, ऐसा तीसरी बार है जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा है।

लू , शंघाई, चीन, रेड अलर्ट, शंघाई केंद्रीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, चीन में गर्मीशहर में बीते शुक्रवार तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो 145 वर्षो का रिकॉर्ड स्तर है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, गर्मियों की शुरुआत से ही शहर लू की चपेट में था। और यह स्थिति जुलाई के अंत तक बनी रह सकती है।

इसे गंभारता से लेते हुए सरकार ने अधिकतर बाहरी कामकाज पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही बुजुर्गो और बच्चों को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर रहने को लेकर सचेत किया है।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close