Uncategorized

अगर चाहिए हैंडसम बॉयफ्रेंड तो करें इस भागवान की पूजा, पूरी होगी मन्नत

बॉयफ्रेंड, गलफे्रंड यह शब्द ऐसे हैं जिनसे लडक़े और लड़कियां दोनों की जिंदगी खुशहाल और बदहाल हो जाती है। कॉलेज हो या ऑफिस लडक़ों के मामले में लड़कियां बहुत ही चूजी होती हैं। लड़कियों को हमेशा एक ऐसे लडक़े की तलास रहती है जो उन्हें प्यार के साथ-साथ बहुत सारा पैसा भी दे सके। देखने में स्मार्ट हो, बोलने में आकर्षक हो और जब इन लड़कियों के साथ चले, तो लगे कि इससे अच्छा और कोई हो ही नहीं सकता।
अब हम लड़कियों के बारे में ऐसी खुशखबरी बताने जा रहे हैं, जिससे उनकी बॉयफ्रेंड वाली परेशानी हमेशा के लिए ख़त्म हो जाएगी। सावन का महीना चल रहा है। ऐसे में आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है। हर कोई भोले बाबा को खुश करने की तरकीबें अपना रहा है। ऐसे में अगर आप भी थोड़ा समय निकाल लेंगी तो आप पूरी लाइफ के लिए आराम मिल जाएगा।
करना ज्यादा कुछ भी नहीं है बस सुबह का कुछ समय अपने डेली रुटीन से निकालिए और एक ऐसे भगवान की पूजा कीजिए, जो आपकी इस हैंडसम बॉयफ्रेंड की मनोकामना को झट से पूरी कर दें। सावन के महीने में भगवान भोले यानी शंकर भगवान की पूजा हर व्यक्ति करता है। लड़कियां भी इस महीने मंदिरों में दिख जाती हैं, लेकिन वो भी अपने घर से मां का दवाब पडऩे के बाद।
बस अब इसे आप दबाव के रूप में न लें और अपनी इच्छा से पूरे मन से भगवान भोलेनाथ की आराधना और पूजा करें। कहते हैं कि पार्वती मां की साधना और तपस्या से ख़ुश होकर भोलेनाथ उनसे विवाह कर लिए थे। यानी पार्वती मां को जैसा वर चाहिए था वो मिल गया, क्योंकि उन्होंने भोलेनाथ की आराधना की।
अब आप लोग भी इस सुनहरे अवसर को मत गंवाइए और कम से कम इस माह भोलेनाथ की आराधना और पूजा अर्चना में मन लगा लीजिए। भगवान शिव आपकी पूजा से प्रसन्न होकर आपको वैसा ही बॉयफ्रेंड देंगे जैसा आप अपने मन में सोच रही हैं।
हो सकता है कि आपके मन में एक ऐसे लडक़े का ख्याल आ रहा है, जो बहुत रिच है और आपको लगता है कि वो आपसे नहीं पटेगा। भगवान भोलेनाथ बहुत दयालु हैं। सबकी मनोकामना पूरी करते हैं। आपकी भी करेंगे।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close