स्वास्थ्य

Depression से बदल सकती है दिमाग की संरचना, आ सकती है विकलांगता

लंदन। अगर आप अवसाद (depression) का शिकार हैं तो आपके दिमाग की संरचना में बदलाव होने का खतरा हो बढ़ सकता है। यह बदलाव मस्तिष्क में संचार और सोचने की क्षमता से जुड़े हिस्से में हो सकता है। इसका खुलासा यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग में किया गया।

अवसाद, depression, दिमाग की संरचना, यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्गयूनिवर्सिटी के सीनियर रिसर्च फैलो हीथर व्हाले ने कहा, “यह अध्ययन दर्शाता है कि अवसादग्रस्त लोगों के व्हाइट मैटर में बदलाव होता है, जो मस्तिष्क की वायरिंग है।” अवसाद दुनिया भर में विकलांगता का एक प्रमुख कारण है। इसका तुरंत इलाज करने की जरूरत है और इसके बारे में समझ विकसित होने पर हमें इसके प्रभावी इलाज का बेहतर मौका मिलेगा।”

अवसाद से पीड़ित व्यक्ति के मस्तिष्क के व्हाइट मैटर में बदलाव पाया गया। शोधकर्ताओं ने कहा कि मस्तिष्क की वायरिंग में व्हाइट मैटर एक बेहद अहम हिस्सा है।

साथ ही इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का प्रभाव भावनाओं व सोचने की क्षमता पर पड़ सकता है। इसके अलावा, अवसाद ग्रस्त लोगों के व्हाइट मैटर की सघनता में कमी देखी गई है। ऐसा जो सामान्य मानव मस्तिष्क में नहीं देखा गया है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close